शैलेंद्र अग्रवाल अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 02-APR-2023 || अजमेर || राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आज राजस्थान के 17 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण के ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शैलेंद्र अग्रवाल को अजमेर उत्तर ब्लॉक बी का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र अग्रवाल लगभग 38 वर्षों से कांग्रेस संगठन व कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। अग्रवाल पूर्व में 1997 से 2005 तक 2 बार कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष, 1991 से 1998 तथा 2012 से 2018 तक 2 बार कांग्रेस सेवादल अजमेर के जिलाध्यक्ष, 2 बार पार्षद, कांग्रेस सेवादल में प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेश संगठक आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में कांग्रेस सेवादल राजस्थान के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पद पर कार्यरत हैं।

Comments

Popular posts from this blog

क़ुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड क़ुरैश समाज भारत की अखिल भारतीय संस्था द्वारा जोधपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीप्ति शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर सूरसागर में आये दिन होने वाले सम्प्रदायिक दंगों से हमेशा के लिये राहत दिलाने की मांग की गई है।

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत जयंती समारोह के तीसरे दिन बारह अक्टूबर को महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न

सीनियर सिटीजन यदि हर आधे घंटे में अपना स्थान बदलें और हाथ पैर चला लें तो ऑपरेशन की आवश्यकता ही नहीं रहेगी