शैलेंद्र अग्रवाल ब्लॉक समन्वयक मनोनीत
||PAYAM E RAJASTHAN NEWS|| 14-JAN-2023
|| अजमेर || कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार करते हुए आगामी 26 जनवरी से प्रदेश के प्रत्येक बूथ, गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर चलाये जाने वाले *हाथ से हाथ जोड़ो अभियान* कार्यक्रम के लिये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व पार्षद व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल को अजमेर उत्तर ब्लॉक ब का समन्वयक मनोनीत किया है।
शैलेंद्र अग्रवाल ने 26 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले कांग्रेस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उन्हे ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा, कार्यक्रम के अजमेर प्रभारी श्री मुमताज मसीह (राज्य मंत्री), प्रदेश संयोजक श्री रामसिंह कस्वा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व अजमेर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेंद्रसिंह रलावता, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र अग्रवाल लगभग 37 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा वर्तमान में कांग्रेस सेवादल में प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पद पर कार्यरत हैं तथा पूर्व में 2 बार सेवादल जिलाध्यक्ष, 2 बार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व 2 बार पार्षद भी रह चुके हैं।
शैलेंद्र अग्रवाल के ब्लॉक समन्वयक मनोनीत होने पर अजमेर के अनेक कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है तथा कांग्रेस नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया है।
Comments
Post a Comment